Nirbhik Nazar

खुद को ज़िंदा साबित करने की कश्मकश मे है मुर्दा, साथ लिए फिर रहा जीवित होने का सबूत…

फ़रीदाबाद: हरियाणा के फ़रीदाबाद जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आय़ा है. जहां हरियाणा सरकार के समाज एवं कल्याण विभाग ने शख्स को विभाग ने मृतक घोषित कर दिया है. मगर, 67 साल के बुजुर्ग राजाराम जोकि अभी जिंदा है, जिसके चलते वे अपने मौजूद होने का प्रमाण लेकर सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीते 7 सालों से राजाराम की बुजुर्ग पेशंन समाज कल्याण विभाग की ओर से काफी लेट आ रही थी, ऐसे में बीते कुछ महीनों पहले ही राजाराम को समाज कल्याण विभाग ने मृतक घोषित कर उनकी बुजुर्ग पेंशन को बंद कर दिया है.

दरअसल, फरीदपुर इलाके के रहने वाले शख्स राजाराम (67) को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद वो समाज एवं कल्याण विभाग के ऑफिस पर पहुंचें तो विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. उन्होंने ऑफिस के कर्मचारियों ने बताया गया कि अब आप की पेंशन नहीं मिल पाएगी. ऐसे में राजाराम को बताया गया कि अब आपको जिंदा होने का प्रमाण लेकर ऑफिस आना होगा. इसके बाद से ही बुजुर्ग राजाराम (67) अपने जिंदा होने का प्रमाण इकट्ठे करने के लिए अलग-अलग अन्य सरकारी विभागों के चक्कर काटने लगे. फिलहाल वे अब प्रशासन की हीलहवाली के चलते अब वो थक हार कर घर में बैठ गए हैं.

DC समेत मुख्यमंत्री ऑफिस के भी काट चुके हैं चक्कर

वहीं, राजाराम अपनी शिकायत को लेकर जिले के DC समेंत सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ऑफिस के चक्कर काट चुके हैं. जहां समाज कल्याण विभाग की ओर से मृतक किए जाने के बाद स्थानीय गांव वाले उनका मजाक बनाके हैं. इस दौरान लोग उन्हें भूत के नाम से चिढ़ाते हैं. गौरतलब हैं कि, बुजुर्ग राजाराम के घर की माली हालत ठीक नहीं है, वे रुपए पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं, इससे वे हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही बुजुर्ग पेंशन पर ही निर्भर है. ऐसे में उन्होंने अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए मीडिया की मदद ली है. हालांकि, अब देखना होगा कि लापरवाह अधिकारी राजाराम को दुबारा से दस्तावेंजों पर जिंदा रख पाएंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *