देहरादून: कुछ ऐसी ही घंटी कल देर रात देहरादून के पूर्व डी एम आर राजेश कुमार के मोबाइल पर बजी वक्त की नजाकत को समझते हुए और अपने कर्तव्य निष्ठा को समझते हुए आईएएस अधिकारी आर राजेश कुमार ने तत्काल एडीएम देहरादून और डीपीआरओ देहरादून को फोन कर थानो, कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित की जानकारी दी । बाद में जानकारी मिली की वहां पर फसे ग्रामीण के पास पूर्व डी एम आर राजेश कुमार का मोबाइल नंबर था उन्होंने डीएम समझ कर रात 2:36 बजे पूर्व डीएम राजेश कुमार को फोन कर मदद मांगी वही पूर्व जिलाधिकारी ने बगैर समय गवाए अधिकारियों को इस घटना के संबंध में जानकारी दी और फोन करने वाले लोगों का नंबर भी दिया राजेश कुमार की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई गई

आईएएस अधिकारी आर राजेश कुमार की तत्परता से तत्काल मौके पर एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई और कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। वही सुबह होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव कार्य का कमान खुद संभाल लिया और उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए मुख्यमंत्री के तत्परता के कारण भी कई लोगों की जान बचाई गई और राहत और रेस्क्यू कार्य सुचारू रूप से चला। मुख्यमंत्री धामी की इस दरियादिली के कारण स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के इस पहल को काफी सराहा।