Nirbhik Nazar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल मे ली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, धामी ने किया आगामी बैठक उत्तराखंड में करने का अनुरोध

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को भोपाल पहुंचे गए हैं। सोमवार को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में उन्होंने उत्तराखंड से संबंधित मुद्दों को उठाया। भोपाल पहुंचने पर मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मेयर मालती राय ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23 वीं बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण हेतु एक विशेष अभियान प्रारम्भ किए जाने और राज्यों के मध्य संसाधनों के आवंटन में इको सिस्टम सेवाओं को महत्ता देने और केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय संसाधनों के आवंटन में फ्लोटिंग पॉपुलेशन को ध्यान में रखे जाने का अनुरोध किया।


मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में एक सशक्त वेदर फोरकास्टिंग सिस्टम, डॉप्लर रडार से युक्त अवस्थापना तंत्र के लिए सहयोग किए जाने का भी अनुरोध किया। धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी बैठक देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित करने का भी अनुरोध किया। बैठक में धामी ने राज्य के विकास में मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण, पावन बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री निवास में लेंगे डिनर

केंद्रीय गृह मंत्री शाह सभी कार्यक्रमों से निबटने के बाद सीएम हाउस पहुचेंगे और वहां डिनर लेंगे। इस दौरान में मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से चर्चा करेंगे। शाह के सीएम हाउस में लगभग पौन घंटे रहने का कार्यक्रम है। शाह ताज लेकव्यू होटल में ठहरे हैं। यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने लंच लिया।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *