Nirbhik Nazar

जो पति की न हुई वो किसी और की हो जाती ? तलाकशुदा दुल्हन के प्यार में लुट गया बिजनेसमैन…पढ़ें पूरा मामला

इंदौर: प्यार में…शादी में धोखा मिलना आम बात होती जा रही है। आए दिन ऐसी खबरें पढ़ने और देखने को मिलती है। जिससे रिश्ते भरोसा उठने लगाता है। हाल ही में एक बिजनेसमैन को ऑनलाइन दुल्हन लाना महंगा पड़ गया। वो अब गायब पत्नी को ढूंढने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है।पत्नी के साथ-साथ उसने 50 लाख के जेवरात भी गंवा दिए। चलिए बताते हैं पूरा माजरा जिसे जानकर आप भी सतर्क हो जाएंगे। कुछ दिन पहले इंदौर में रहने वाले कारोबारी ने अपने लिए ऑनलाइन दुल्हन पसंद की। वो तलाकशुदा थी। हालांकि कारोबारी भी तलाकशुदा था। दोनों ने लव मैरेज की। शादी के तीन महीने बाद दोनों यूरोप टूर पर गए। वहां खूबसूरत पल गुजारे। लेकिन शख्स को ये पता नहीं था कि वापस आने पर उसे बड़ा झटका मिलने वाला है। वापस लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद नई नवेली दुल्हन गायब हो गई।

50 लाख के जेवरात लेकर गायब हुई दुल्हन

बिजनेसमैन के होश तब उड़ गए जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने साथ 50 लाख रुपए की पुश्तैनी जेवर भी ले उड़ी है। जिसके बाद बिजनेसमैन लसूड़िया थाना इलाके में अपनी पत्नी के खिलाफ केस फाइल कराया है। पीड़ित पति का कहना है कि अब उसकी पत्नी फोन नहीं उठा रही है। हर जगह उसे खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। वो 50 लाख के जेवरात भी लेकर चली गई है।

मामला दर्ज कर पुलिस फरार दुल्हन की कर रही तलाश

वहीं, पुलिस ने बताया कि दोनों कुछ दिन पहले विदेश यात्रा करके लौटे थे। बिजनेसमैन ने जेवरात के साथ पत्नी के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर लिया गया है । जांच की जा रही है। फरार महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर ऑनलाइन शादी डॉट कॉम से बिजनेसमैन से संपर्क की थी।

रिश्ते में धोखेबाजी

वैसे लुटेरी दुल्हन का ये कोई पहला मामला नहीं हैं। आए दिन ऐसी घटना देखने को मिलती है। शादी की तमाम रस्में निभाते हुए दोनों एक दूसरे के साथ सात वचन लेते हुए गृहस्थ जीवन की शुरुआत करते हैं। लेकिन कभी मन के, तो कभी धन के लालच में आकर ना सिर्फ वो वादों को तोड़ देते हैं, बल्कि पवित्र रिश्तों को तांक पर रखकर गायब भी हो जाते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *