Nirbhik Nazar

नए प्रदेशाध्यक्ष ने भी बढ़ाया मनवीर का मान, बीजेपी मे फिर मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान…

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने काफी विचार-विमर्श कर अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है जिसमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष तीन प्रदेश महामंत्री , 8 प्रदेश मंत्री, 2 विभाग प्रभारी,2 प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, 7 मोर्चो के अध्यक्षों के रूप में पार्टी के नये कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी मिली है इसके साथ ही प्रदेष कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के साथ ही प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभनन्द जोशी को एकबार फिर से उनके वर्तमान पद पर बने रहने का मौका मिला है।

हालांकि इस नई टीम में युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस किया गया है इस सम्बन्ध में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया नये प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश भर में भ्रमण कर प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ केन्द्रीय नरेतत्व से बिचार विमर्श कर नई टीम की घोषणा की है जिसमे क्षेत्रीय जातीय महिला व युवाओं का समावेश किया गया है यह नई टीम अपनी नई ऊर्जा के साथ काम करेगी और आगामी चुनाव में जिसका पार्टी को लाभ मिलेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *