Nirbhik Nazar

भाजपा की नई टीम मे 37 मे से 20 पदाधिकारी कुमाऊं से…

हल्द्वानी :  भारतीय जनता पार्टी ने नए टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुमाऊं को खास तरजीह दी गई है, लेकिन संगठन के पुराने चेहरों को शामिल नहीं किया गया है। कुल 37 पदाधिकारियों की टीम में 20 पदाधिकारी कुमाऊं से हैं, जिनमें अधिकांश युवा हैं। इन नए पदाधिकारियों पर अब मिशन-2024 की जिम्मेदारी है। इस युवा टीम पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की नजरें रहेंगी।

मदन कौशिक को हटाने के बाद महेंद्र भट्ट के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही नए टीम की तैयारी शुरू हो गई थी। इसमें पहले से चर्चा थी कि नए कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। हालांकि टीम के पुराने पदाधिकारियों की भी उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश महामंत्री का सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है। पिछली टीम में भी कुमाऊं से ही दो महामंत्री सुरेश भट्ट व राजेंद्र भंडारी शामिल थे। इन दोनों को नई टीम में जगह नहीं मिली है। इनकी जगह पर नैनीताल से राजेंद्र सिंह बिष्ट को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वह अभी तक प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।वहीं ऊधम सिंह नगर के खिलेंद्र चौधरी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दे दी गई है। इन नए चेहरों को लेकर भी पार्टी ने कई तरह तरह के संतुलन साधने की कोशिश की है।

कुमाऊं को इन पदाधिकारियों को मिली पार्टी में अहम जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष

– बलवंत सिंह भौर्याल – बागेश्वर

– कैलाश शर्मा- अल्मोड़ा

प्रदेश महामंत्री

– खिलेंद्र चौधरी- ऊधम सिंह नगर

– राजेंद्र बिष्ट- नैनीताल

प्रदेश सह कोषाध्यक्ष

– साकेत अग्रवाल- नैनीताल

प्रदेश मंत्री

– मीना गंगोला- पिथौरागढ़

– हेमा जोशी- चम्पावत

– लीलावती राणा- ऊधम सिंह नगर

– राकेश नैनवाल- नैनीताल

– गुरविंदर सिंह चंडोक- ऊधम सिंह नगर

– विकास शर्मा- ऊधम सिंह नगर

प्रदेश कार्यालय सचिव

– कौस्तुभानंद जोशी- नैनीताल

प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी

– पुष्कर सिंह काला- बागेश्वर

प्रदेश विभाग प्रभारी

– अनिल शाही- बागेश्वर

– रमेश गढ़िया- चमोली

प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा

– शशांक रावत- अल्मोड़ा

प्रदेश अध्यक्ष

-अनुसूचित जाति मोर्चा- समीर आर्य-नैनीताल

प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा

– राकेश राणा- ऊधम सिंह नगर

प्रदेश अध्यक्ष

– अल्पसंख्यक मोर्चा- इंतजार हुसैन, ऊधम सिंह नगर

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *