Nirbhik Nazar

दादा ने कर दिया पोती को शर्मसार ! कई महीनो से कर रहा था गलत काम, पोती भुगत रही दादा के किए का अंजाम, पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर : 14 साल की किशोरी से पड़ोसी में रहने वाले बुजुर्ग ने पांच महीने तक यौन शोषण किया है। किशोरी उसे दादा कहा करती थी और आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर रेप करता रहा। 65 साल के इस शख्स ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा देकर पहली बार किशोरी का रेप किया था। मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। किशोरी को जब पेट में दर्द हुआ तो परिवार वाले उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने बताया कि किशोरी प्रेग्नेंट है। यह सुनते ही उसके मां-बाप के होश उड़ गए। सवाल-जवाब किए जाने पर किशोरी ने बताया कि पड़ोस के दादा उसके साथ पांच महीने से जबरन शारीरिक संबंध बना रहे हैं। बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां-बाप आक्रोशित हो गए। गांव के लोगों को जानकारी हुई तो मामले को सामाजिक स्तर पर निपटाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के मां-बाप ने थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।

रिपोर्ट दर्ज कराते ही हरकत में आई पुलिस

पीड़ित मां-बाप द्वारा दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराते ही सरैया एसडीपीओ ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता का कहना है कि वह गांव से बाहर रोजगार करने जाते हैं। पत्नी खेतों में काम करती है। घर पर बेटी अकेली रहती है। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और दुष्कर्म को अंजाम दिया।

गर्भपात वाली दवा किशोरी को खिलाई थी

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि प्रेग्नेट होने की जानकारी पर आरोपी ने उसे गर्भपात वाली दवा भी खिलाई थी। आरोपी ने कहा था कि इससे उसका गर्भ खत्म हो जाएगा, उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। आरोपी ने यह भी कहा था कि किसी को इसके बारे में पता चला तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *