उन्नाव: वर्दी में कॉन्स्टेबल की इस तस्वीर ने उत्तर प्रदेश पुलिस की खाकी पर दाग लगा दिया है. मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है, जहां के बांगरमऊ थाने पर तैनात एक सिपाही का अश्लील वीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है, जिसे खुद महिला ने वायरल किया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल होने के बाद उन्नाव के बांगरमऊ में तैनात हेडकांस्टेबल दीप सिंह को सस्पेंड किया गया.@Uppolice@unnaopolice@Abhinav_Pan pic.twitter.com/KLHn5EH4r3
— Shubham shukla (@ShubhamShuklaMP) August 22, 2022
राजधानी लखनऊ से सटा जिला उन्नाव है. यहां पर एक थाना क्षेत्र है बांगरमऊ. वहां के एक सिपाही दीप सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ अश्लीलता कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सिपाही साहब जब गंगाघाट कोतवाली में तैनात थे तब महिला के साथ कई बार अश्लील हरकत कर चुके हैं, जिससे वह आजिज आ चुकी है.
थाना बांगरमऊ पर तैनात मुख्य आरक्षी के वायरल वीडियो के संदर्भ में कृत कार्यवाही- pic.twitter.com/hy700haouE
— UNNAO POLICE (@unnaopolice) August 22, 2022
इसके बाद पीड़ित महिला ने सिपाही दीप सिंह का अश्लील हरकत करते हुए एक वीडियो खुद ही बना लिया था. बांगरमऊ कोतवाली में तैनात मुंशी दीप सिंह का युवती के साथ रंगरलिया मानते वीडियो वायरल हुआ. गंगा घाट कोतवाली में तैनाती के दौरान का यह वीडियो बताया जा रहा है, जिसे दबा दिया गया था.
