Nirbhik Nazar

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ही उठाए सवाल, लिखा  रक्षा मंत्री को पत्र

देहरादून। इन दिनों उत्तराखंड में भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत भर्ती आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में भर्ती के मानकों पर प्रदेश के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो बयान भी जारी किया है। महाराज ने कहा कि भर्ती में नियमों की अनदेखी की जा रही है और उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से जांच का अनुरोध किया है। महाराज ने कहा कि भर्ती के मानकों में व्याप्त विसंगतियों के चलते उत्तराखंड के युवा सफल नहीं हो पा रहे हैं। भर्ती में दौड़ का समय कम और जवानों की लंबाई को अधिक करने से राज्य के युवा भर्ती से बाहर हो रहे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं की औसतन लंबाई कम होती है। उन्हें भर्ती के दौरान लंबाई में छूट दी जाती है। पूर्व थल सेना अध्यक्ष स्व. जनरल विपिन रावत ने लंबाई में यह छूट दिलाई थी।

 बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया में फीजिकल परीक्षा के दौरान 300 युवाओं को एक साथ दौड़ाया जा रहा है और 8 से 10 ही चुने जा रहे हैं जबकि पहले 300 में से 60 चुने जाते थे। वहीं 1600 मीटर दौड़ के लिए 5.40 सेकंड का समय तय है, लेकिन पांच मिनट में ही दौड़ समाप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य के युवाओं के लिए 163 सेंटीमीटर लंबाई का मानक है, लेकिन 170 सेंटीमीटर लंबाई के युवाओं का चयन हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज में अग्निवीर योजना के तहत चल रही भर्ती के मानकों को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखा पत्र

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *