Nirbhik Nazar

CM धामी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, गौचर सहित इन दो शहरों के लिए मांगे छोटे एयरपोर्ट…

देहरादून: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगामी 26 अगस्त से देहरादून – पिथौरागढ़ के बीच चलने वाली पवनहंस की हेलीसेवा को नियमित चलाने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जरिए कराने के साथ ही गौचर और चिन्यालीसौड़ में हवाई पट्टियों पर भी छोटे एयरपोर्ट विकसित करने पर सहमति व्यक्त की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करते हुए राज्य में हवाई कनेक्टीविटी मजबूत करने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने तत्काल मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 30 सितम्बर तक एयरलाइंस को कार्यादेश जारी कर दिया जाए, इसके बाद इस दिशा में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने नैनी सैनी एयरपोर्ट के सामरिक महत्व को देखते हुए इसे अपग्रेड करने के साथ ही स्वतंत्र प्रबंधन के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर करने का प्रस्ताव दिया, जिस पर तय किया गया कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया और उत्तराखण्ड सरकार प्राथमिकता पर एमओयू की शर्तें तय करेंगी।

सीएम ने रीजनल कनेक्टीविटी स्कीम के तहत पिथौरागढ़ के लिए चयनित पवनहंस हेली सेवा को सुचारू करने और इससे अल्मोड़ा को भी जोड़े जाने का प्रस्ताव रखा, इस पर केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को 26 अगस्त से प्रत्येक दिन पवन हंस की हवाई सेवा उपलब्ध कराने को कहा।  गौचर, चिन्यालीसौड़ में हवाई पट्टियों पर छोटे एयरपोर्ट बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। मौके पर एयरपोर्ट ऑथोरिटी के चेयरमैन संजीव कुमार मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *