Nirbhik Nazar

मोबाइल मे अचानक दिखने वाले “एडल्ट विज्ञापनों” से आप भी हैं परेशान ! जानिए क्यों होता है ऐसा ?

न्यूज़ डेस्क: स्मार्टफोन और इंटरनेट की दुनिया जितनी आसान नजर आती है, उतनी होती नहीं है। यहां कई बार लोगों के साथ फ्रॉड होते हैं। कई बार आपके साथ धोखा भी हो सकता है। बता दें कि जब आप इंटरनेट यूज कर रहे होते हैं तो हर पल आप पर नजर रखी जा रही होती है। कई बार आपने देखा होगा कि जिस तरह का कंटेंट आप इंटरनेट पर देखते हैं, उसी तरह के विज्ञापन आपको दिखाई देने लगते हैं। कई लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें एडल्ट विज्ञापन के नोटिफिकेशन आते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और गूगल पर अचानक आपको एडल्ट विज्ञापन के नोटिफिकेशन दिखाई देने लगते हैं। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है।

यूजर बिहेवियर को नोटिस करते हैं ऐप्स

दरअसल, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स यूजर बिहेवियर को नोटिस करते हैं और उसी अनुसार आपको ऐड्स दिखाते हैं। यानी आपके बिहेवियर में उन्हें इस तरह के कंटेंट्स की प्रति झुकाव दिखा होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको दिखने वाले ऐड्स एक एल्गोरिद्म को फॉलो करते हैं। ये एल्गोरिद्म यूजर की पसंद, मीडिया कंजम्पशन और लाइक्स व कमेंट पर निर्भर करते हैं।

मशीन के एल्गोरिद्म में अपडेट होे जाता है बिहेवियर

दरअसल, जब आप अनजाने में या फिर मर्जी से किसी ऐसी वेबसाइट या कंटेंट को देखा होगा, जो एडल्ट कैटेगरी का होगा। तो इसके बाद मशीन के एल्गोरिद्म में आपका बिहेवियर अपडेट हो जाता है। इसके बाद आपको इस तरह के ऐड्स नजर आने लगते हैं। यह एल्गोरिद्म ऐड्स के अलावा सोशल मीडिया पर दिखने वाले कंटेंट्स के लिए भी काम करता है। बता दें कि कुछ लोगों की शिकायत रहती है, उन्हें एक ही तरह के रील्स या सोशल मीडिया पोस्ट नजर आते हैं।

सर्च पैटर्न पर बेस्ड होते हैं नोटिफिकेशन

वहीं बात करें गूगल या क्रोम से आने वाले नोटिफिकेशन की तो ये आपके सर्च पैटर्न पर बेस्ड होते हैं। वहीं कुछ नोटिफिकेशन्स आपको वेबसाइट्स से भी भेजे जाते हैं। ऐसे में अगर आपको एडल्ट नोटिफिकेशन्स आ रहे हैं, तो हो सकता है आपने किसी ऐसी वेबसाइट पर विजिट किया हो और उनका नोटिफिकेशन सब्सक्राइब कर लिया हो. बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है। इसे आप आसानी से नोटिफिकेशन सेटिंग में जाकर बंद कर सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *