Nirbhik Nazar

नहीं देखा होगा पति-पत्नी का ऐसा प्यार, पत्नी की हुई मौत तो पति ने घर मे ही दफना दिया शव, नहीं किया अंतिम संस्कार…जानिए फिर क्या हुआ ?

डिंडौरी: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की मौत के बाद लाश को अपने घर में ही दफना दिया। दरअसल, ओमकार दास मोगरे टीचर हैं। 25 साल पहले उनकी शादी हुई थी। इस दौरान दोनों को कोई कोई संतान नहीं हुई। हालांकि वो अपनी पत्नी से बहुत प्रेम करते थे। जानकारी के अनुसार,रुक्मिणी सिकलसेल की बीमारी से पीड़ित थी। ओमकार को इस बात का भरोसा ही नहीं हो रहा था कि उनकी पत्नी की मौत हो गई है, बाद में उन्होंने शव को अपने ही घर में दफना दिया।

थाने पहुंचे पड़ोसी

ओमकार के पत्नी की निधन की खबर मिलने के बाद पड़ोसी भी उसके घर पहुंचे। जब पता चला कि उन्होंने शव को घर में दफना दिया है तो मोहल्ले वाले डर गए। कई लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पड़ोसी एसडीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचे। वहां पर कार्रवाई का भरोसा मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस

एसडीएम के निर्देश के बाद बुधवार 24 अगस्त को पुलिस ओमकार के घर पहुंची। ओमकार ने बताया- उन्होंने पत्नी का शव दफना दिया है। पुलिस ने घर की खुदाई करवाकर रुक्मिणी का शव बाहर निकलवाया।

नर्मदा किनारे हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस की समझाइस पर ओमकार ने नर्मदा किनारे पत्नी के शव का अंतिम संस्कार रीति-रिवाज के अनुसार किया। भांजे ने बताया कि मामा मामी के बिना अकेले नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *