Nirbhik Nazar

जीजा के साथ शादी की ज़िद पर अड़ी साली ! पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची घरवाली…

सम्‍भल : बहन की ससुराल आई और जीजा से ही दिल लगा बैठी। जीजा भी पत्‍नी से ज्‍यादा साली के प्रति आकर्षित हो गए और दो साल चले प्रेम प्रसंग के बाद उसे लेकर गायब हो गए। जब यह बात पत्‍नी को पता चली तो पति के खिलाफ बहन के अपहरण की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। कहा कि पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन का अपहरण कर लिया है। साथ ही उसकी भाभी के रुपये व जेवर भी ले गए। हालांकि, ये बात जब साली को पता चली तो उसने एसपी चक्रेश मिश्र को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि वह जीजा से प्‍यार करती है और उनसे ही निकाह करेगी। उसका अपहरण नहीं हुआ है वह अपनी मर्जी से आई है।  त्रिकोणीय प्रेम के चलते रिश्‍तों में यह उलझी यह कहानी है असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव की। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति ने तमंचे के बल पर उसकी बहन का अपहरण कर लिया है। साथ ही घर से जेवर व 80 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया।

महिला ने कहा कि उसका निकाह करीब 10 साल पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। शादी में मिले दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। इसके चलते आए दिन उसे प्रताड़‍ित किया जाता था। पति भी उससे अच्‍छा व्‍यवहार नहीं करता था। शिकायत में कहा कि उसके पति ने उसकी छोटी बहन का अपने चार साथियों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर अहपरण कर लिया है।

महिला ने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया कि उसने उसकी भाभी के जेवर व 80 हजार रुपये ले लिए और उसे तलाक देने की धमकी दी। वहीं दूसरी तरफ महिला की बहन ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह अपनी मर्जी से अपने जीजा के साथ आई है। दो साल से उसका जीजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह जीजा के साथ ही निकाह करना चाहती है। रिश्‍तों की उधेड़बुन में फंसे इस विवाद में अब पुलिस भी तय नहीं कर पा रही है कि क्‍या कार्रवाई की जाए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *