Nirbhik Nazar

गुरुद्वारा दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, दर्जनों घायल, सीएम ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में करीब छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त शक्तिफार्म के बसगर ग्रामसभा के करीब 60-70 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उत्तमनगर स्थित गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

एनएच 74 पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई थी। सड़क हादसे के तुरंत बाद ही लोग दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद को दौड़ पड़े।  पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। उन्होंने  इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

घायलों की लिस्ट: किच्छा-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में घायल
1-भाग्यश्री पुत्री केवल निवासी किच्छा उम्र 14 वर्ष,
2-महेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र 60 वर्ष
3-सुखविंदर कौर पुत्री जसवंत सिंह उम्र 23 वर्ष
4-लक्ष्मी कौर पुत्री जसवंत सिंह 21 वर्ष
5-अमृता कौर पत्नी संजय सिंह उम्र 20 वर्ष
6-गुरदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उम्र 19 वर्ष
7-परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह उम्र 23 वर्ष
8-मनजीत कोर
9-जशन प्रीत उम्र 13 वर्ष
10-हरमिंदर  सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र 7 वर्ष
11-सोनिया मंदिर पुत्री मनजीत 10 वर्ष
12-कोमल पुत्री मनजीत उम्र 19 वर्ष
13-दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह 10 वर्ष
14-नमन पुत्र करतार सिंह उम्र की उम्र  14 वर्ष
15-राज उम्र 27 वर्ष
16-अमृत पुत्र बूटा सिंह 6 माह
17-पूर्ण सिंह उम्र 50 वर्ष 18-गुरप्रीत पुत्र करनाल उम्र 10 वर्ष 19-सोना सिंह पुत्र गुरप्रीत उम्र 25 वर्ष
20- पिंकी पुत्री सतनाम उम्र 22 वर्ष
21-परमजीत पत्नी जसवंत सिंह 30 वर्ष
22-रमन कॉल पुत्री जसवंत सिंह उम्र 6 वर्ष

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *