Nirbhik Nazar

कांग्रेस से आज़ाद हुए, “गुलाम नबी आज़ाद” को मोदी के मंत्री ने दिया ये ऑफर…

हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद को केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिलकर काम करना चाहिए. रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस तेजी से अपनी लोकप्रियता खो रही है और कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस छोड़ने के बाद अब ‘आजादी’ मिल गई है.’’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी के ‘अधिकतर’ नेता आजाद के साथ जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं गुलाम नबी आजाद से अपील करना चाहता हूं कि आप हमारे राजग में आएं. आपको जम्मू-कश्मीर या देश के विकास के लिए राजग में आना चाहिए. अगर आपको एक अलग पार्टी बनानी है, तो यह अच्छा है और आप इसके लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन आपकी पार्टी को राजग में आना चाहिए.’’

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा से आजाद की विदाई पर काफी भावुक थे. यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनेगा, उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो यह राजग के लिए अच्छा रहेगा. आठवले ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा यदि राहुल गांधी जी अध्यक्ष बनते हैं.’’ उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा और राजग 2024 के आम चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे. मंत्री ने रविवार को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *