Nirbhik Nazar

इसे कहते हैं “छाती पर साँप लोटना” यकीन नहीं आता तो खुद देख लीजिये VIDEO, कैसे सूख गया इस महिला का गला …

न्यूज़ डेस्क :  सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। सांप के नाम मात्र से हड़कंप मच जाती है। सांप छोटा हो या फिर बड़ा इसका जहर काफी खतरनाक होता है। यदि यह किसी इंसान का काट ले और उस समय में पीड़ित का इलाज हो सके तो उसकी जान जा सकती है। सांप के काटने की आपने ढेरों घटना देखी और सुनी होगी। लेकिन यह घटना आपको यकीनन आश्चर्य में डाल देगी।

महिला पर चढ़ा सांप वीडियो हुआ वायरल

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जा रही हैं। ‌यह वीडियो किसी जंगल का मालूम पड़ता है, जहां पर एक झोपड़ी दिखाई दे रही है, जिसमें खटिया पड़ी हुई है। इस खाट पर एक महिला पेट के बल लेटी हुई है। झोपड़ी के ही बगल में एक छोटी सी गाय की बछिया खूंटे में बनी हुई है।

वीडियो के शुरू होते ही खाट पर पेट के बल लेटी हुई महिला पर एक लंबा मोटा सांप नजर आ रहा है। यह कोई साधारण साफ नहीं बल्कि नाग है। फन काढ़े यह नाग आधा महिला के पीठ पर चढ़ा है और आधा हवा में है। ‌

वीडियो में ऐसा लग रहा है कि महिला को इस बात का आभास हो चुका है कि वह खतरे में है। लेकिन यह महिला बड़े ही धैर्य के साथ बिना कोई हरकत किए आवाजें निकाल रही है और सांप के अपने ऊपर से हटने का इंतजार कर रही है।

इंडियन फॉरेस्ट अधिकारी ने वीडियो किया शेयर

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी ने शेयर किया।‌ वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘जब ऐसा होगा तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी ?? जानकारी के लिए बता दें कि सांप बिना कोई नुकसान पहुंचाए चंद मिनटों के बाद वहां से चला गया…’ इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अभी तक 10,000 से भी ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *