Nirbhik Nazar

ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया घर, गर्लफ्रेंड निकली किन्नर, गुस्से में कर दिया किन्नर का कत्ल…

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां स्थित एमआर-10 पर संदिग्ध परिस्थितियों में बोरे में बंद मिले मानव शरीर के आधे भाग की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. साथ ही खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में बोरे में बंद मिला मानव शरीर का निचला हिस्सा एक किन्नर का निकला. आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन साइट पर एक युवती से दोस्ती हुई. जिसके बाद उसे मिलने घर पर बुलाया. संबंध बनाने के दौरान पता चला कि युवती, वह वास्तव में किन्नर है. इसपर मूड खराब हो गया और किन्नर का गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए धारदार हथियार से धर को दो भागों में बीच से काट दिया. एक भाग को रिंग रोड में बोरे में ठूंस कर पोटली बनाकर फेंक दिया. वहीं, दूसरे भाग को घर में ही एक पेटी में छुपा दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से मृतक के शव के आधे भाग को भी बरामद कर लिया है. मृतक के शव का एमवाय हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

हज पर गया परिवार, तो बुलाया महिला मित्र को घर, निकली किन्नर

दरअसल, मामला खजराना थाना क्षेत्र का है. यहां के एमआर-10 के पास खाली प्लॉट में 30 अगस्त को बोरे में बंद मानव शरीर का आधा भाग यानी कमर से नीचे का हिस्सा मिला. पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की. जिसमें एक संदिग्ध नूर मोहम्मद नजर आया. कड़ाई से पूछताछ में नूर मोहम्मद टूट गया. आरोपी नूर मोहम्मद ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट थी और माता-पिता हज को गए थे. घर पर अकेला था, इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से जोया से दोस्ती हुई. जोया को मिलने के लिए घर बुलाया था.

27 अगस्त को लापता हुई थी ‘जोया’

पुलिस को छानबीन में पता चला कि मृत जोया उर्फ मोहसीन नामक किन्नर 27 अगस्त से लापता थी. उसके परिवार ने खजराना थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी. पुलिस को बोरे में बंद शव के आधे धड़ पर एक पिंक चुन्नी बंधी मिली थी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *