Nirbhik Nazar

शरद पवार ने ज़ाहिर किए जज़्बात, 2024 मे हारेगी मोदी सरकार, अगर मान ली हमारी बात…

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को हराने के लिए फॉर्मूला दिया है. उन्होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, अगर उनके बनाये गये फॉर्मूले पर चलते हैं, तो 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार की हार तय है.

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत 2024 का चुनाव लड़ने पर विचार

NCP प्रमुख शरद पवार ने 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों की एकता पर बल दिया और कहा, अगर मोदी सरकार को हराना है, तो सभी विपक्षी दल को एक साथ आना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत 2024 का चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री पद की दौड़ से शरद पवार ने खुद को किया बाहर

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पहले ही खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर कर लिया था. उन्होंने कहा कि सत्ता की कोई भी जिम्मेदारी आगे स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई भी इच्छा नहीं है.

मोदी सरकार के दमन के लिए विपक्ष को करेंगे एकजुट

शरद पवार ने कहा, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दमन के लिए वो विपक्ष की एकता पर काम कर रहे हैं. उन्होंने मोदी सरकार को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ एक मंच पर आने का आह्वान किया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *