Nirbhik Nazar

हल्द्वानी: CM धामी ने किया रानीबाग पुल का लोकार्पण, कुमाऊं को मिली लाइफ लाइन…

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ने वाले रानीबाग पुल का शुभारंभ (Ranibagh bridge inaugurated) किया. इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा कार्यक्रम में मौजूद रहे. 7 करोड़ 17 लाख की लागत से बने टू लेन पुल के बन जाने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी.

बता दें कि अक्सर यहां पर सिंगल लेन पुल होने की वजह से जाम लगा करता था. लेकिन अब टू लेन पुल बन जाने की वजह से कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में सैर सपाटे के लिए जाने वाले सैलानियों को भी जाम की दिक्कत नहीं होगी. पुल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रोड शो के कार्यक्रम में भी भाग लिया.

7.14 करोड़ रुपये की लागत से बना है पुल

लोक निर्माण विभाग भवाली ने 7.14 करोड़ रुपये की लागत से रानीबाग में पुल का निर्माण किया है. यह पुल 22 महीने में बनकर तैयार हुआ है. हालांकि इसे 18 महीने में तैयार किया जाना था. हालांकि, पुल का निर्माण कार्य करीब एक माह पहले पूरा हो चुका था. लेकिन वीआईपी के इंतजार में पुल का लोकार्पण नहीं होने के कारण क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *