Nirbhik Nazar

VIDEO मे देखें राज ठाकरे के थप्पड़बाज नेता की दबंगई! बुजुर्ग महिला को पहले जड़ा थप्पड़ फिर की ये घटिया हरकत…

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मुंबा देवी इलाके में ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारि की महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मुंबई का मुंबा देवी परिसर वैसे तो वहां की मशहूर मुंबादेवी देवी के लिए मशहूर है लेकिन उसी इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों ने मारपीट और गाली गलौज की. महिला का नाम प्रकाश देवी है. प्रकाश देवी की मुंबा देवी इलाके में एक मेडिकल की दुकान है जिसके सामने एडवरटाइजिंग के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी विनोद अरगिले और उनके साथियों द्वारा लकड़ी के खंभे लगाए जा रहे थे. ऐसा ही एक खंभा प्रकाश देवी के मेडिकल के सामने लगाया जा रहा था जिसका उन्होंने विरोध किया और बात हाथापाई तक पहुंच गई.

महिला को पहले थप्पड़ जड़ा फिर धक्का-मुक्की पर उतरा

वीडियो में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुंबा देवी के ऊपर विभाग प्रमुख विनोद अरगिले पीड़ित महिला को थप्पड़ मारते हुए साफ नजर आ रहे हैं. विनोद का गुस्सा सिर्फ यही तक नहीं रुका उन्होंने महिला के साथ धक्का-मुक्की भी की. हालांकि वहां खड़े लोगों में से किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया और सब दर्शक बनकर देखते रहे.

साथ वालों ने भी की मारपीट

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया की विनोद अरगिले ने उनके साथ मारपीट तो की ही लेकिन उनके साथ जो लोग थे उन्होंने भी उनसे गाली गलौज की. पीड़ित महिला की गलती सिर्फ इतनी ही थी कि उन्होंने अपने दुकान से हटाकर खंबा लगाने की गुहार उन लोगों से की थी. इससे पहले बीजेपी का भी एक गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी सामने आया था. जिसमें नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में वह एक महिला के साथ गाली-गलौच करता है और उसे थप्पड़ मारता है. मामले के तूल पकड़ने के बाद मोबाइल की लोकेशन के आधार पर नोएडा पुलिस की 18 टीमें त्यागी को पूरे यूपी से उत्तराखंड तक पीछा करती रहीं. हालांकि पुलिस ने आखिर में श्रीकांत को मेरठ के श्रद्धापुरी कॉलोनी से गिरफ्तार किया था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *