Nirbhik Nazar

आईएएस अधिकारी पवन कुमार बोरठाकुर ने असम के नए मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाला

गुवाहाटी: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पवन कुमार बोरठाकुर ने असम के नए मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाला। उन्होंने जिष्णु बरुआ की जगह ली है, जो बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। बोरठाकुर 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह परिवर्तन एवं विकास, सांस्कृतिक मामलों और पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। वह असम प्रशासनिक न्यायाधिकरण के अध्यक्ष भी हैं। बरुआ असम विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) के अध्यक्ष के रूप में दो साल की अवधि या अगले आदेश तक बने रहेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने निवर्तमान मुख्य सचिव से उनके कार्यकाल के अंतिम दिन मुलाकात की। शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ काम करने के अपने बेहतरीन तरीके के लिए पहचाने जाने वाले मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ के साथ काम करने का अनुभव सुखद रहा। आईएएस अधिकारी का जन सेवा का तीन दशक का कार्यकाल शानदार रहा। उनके कार्यकाल के अंतिम दिन, मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।’’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *