Nirbhik Nazar

मायके गई पत्नी की पति ने दांत से काटी नाक, फिर हाथ में टुकड़ा लेकर ससुराल से भागा और पहुंच गया थाने

लखीमपुर: यूपी के लखीमपुर खीरी में पति-पत्नी के झगड़े ने एक युवक को हैवान बना दिया। युवक ने न केवल अपनी पत्नी को पीटा बल्कि अपनी दांतों से उसकी नाक काट ली और नाक का टुकड़ा लेकर वह भाग निकला। युवक नाक का टुकड़ा लेकर सीधे फरधान थाने पहुंच गया।  थाने में युवक के हाथ में मांस का टुकड़ा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस युवक को पकड़ कर हैदराबाद थाने ले आई। मामला हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव ढकिया का है। इसी गांव के रहने वाले शिवराम की पुत्री वन्दना की शादी थाना फरधान के संजय के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। कुछ महीने तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। बताया जाता है कि फिर आए दिन वन्दना मायके चली आती थी। वन्दना मायके में थी तो सोमवार को संजय ससुराल आया और वन्दना से कुछ झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर संजय ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली और कटी नाक का टुकड़ा लेकर ससुराल से भाग आया।

भाग कर संजय थाना फरधान पुलिस के पास आ गया। फरधान पुलिस ने हैदराबाद पुलिस को सूचना थी। हैदराबाद पुलिस  संजय को पकड़ कर थाना ले आई। एसए ओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संजय की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद संजय ने दूसरी शादी वन्दना से की। पुलिस ने बताया कि यह घटना अवैध सम्बन्ध को लेकर हुई बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *