Nirbhik Nazar

मियाँ ने तोड़ दिया निकाह और बीवी को कर दिया उसके आशिक के हमराह, बीवी आशिक से मिलती थी करके गुमराह, पढ़ें पूरा मामला

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार को पंचायत में अनोखा फैसला हुआ, जो इलाके में चर्चा का विषय बन गया। एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया। पत्नी ने शादी के बाद भी प्रेमी से मिलना बंद नहीं किया था। इस पर युवक ने उसे शादी के बंधन से आजाद कर प्रेमी के साथ भेज दिया। महिला भी बसा बसाया घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दरअसल, त्रिकोणीय प्रेम की यह कहानी अजीमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां की एक युवती प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी रही। स्वजन ने दूसरी जगह शादी कर दी फिर भी उसने प्रेमी को नहीं छोड़ा। चोरी-छिपे प्रेमी से मिलती रही। परेशान पति ने शुक्रवार को पत्नी का हाथ भरी पंचायत में प्रेमी को सौंप दिया।

युवती का निकाह पांच माह पहले पड़ोसी युवक के साथ हुआ था। शादी से पहले युवती का दूसरे युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन स्वजन तैयार नहीं थे। उन्होंने युवती की मर्जी के विरुद्ध उसका रिश्ता दूसरी जगह कर दिया।बाद में उसका निकाह कर ससुराल विदा कर दिया। युवती शादी के बाद भी अपने प्रेमी को नहीं भूल सकी और उसने प्रेमी से मिलना जुलना बंद नहीं किया। मौका पाकर दोनों चोरी छिपे मुलाकात करते रहे। पति को इसकी भनक लग गई। उसने पत्नी को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।

प्रेमी से मिलना जारी रखा। पांच दिन पहले युवती अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई। घर में प्रेमी के अलावा कोई नहीं था। जानकारी पर पति गांव के लोगों को लेकर वहां पहुंच गया। दोनों को पकड़ लिया। इस पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद गांव के लोगों ने मामले को निबटाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसके लिए कई बार पंचायत हुई। शुक्रवार को हुई पंचायत में सभी ने युवती को फिर समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार पति ने उसकी जिद के आगे हार मान ली और पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

इस मामले में थाना प्रभारी राहुल गंगवार ने बताया कि इस संबंध में थाने में लिखित सूचना नहीं आई है। घटना की जानकारी मिली थी। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। थाने में कोई शिकायत करने नहीं आया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *