Nirbhik Nazar

वर्जिनिटी टेस्ट में दुल्हन फेल, शादी के 8 दिन बाद ही बैठ गई पंचायत और लगा दिया 10 लाख का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर…

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक हैरान और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की शादी के बाद वर्जिनिटी टेस्ट में पास नहीं तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकला दिया। इतना आरोपी ससुराल वालों गांव में पंचायत भी बुलाई। पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए लड़की और उसके परिवार पर 10 लाख रुपय का जुर्माना लगा दिया। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले लड़की के परिजन रुपये नहीं दे पाए तो आरोपी उन्हें प्रताड़ित करने लगे। लड़की के वर्जिनिटी टेस्ट इसलिए पास नहीं कर पाई, क्योंकि उसके साथ शादी से पहले दुष्कर्म किया गया था। इधर, लड़की के परिजनों ने अब थाने में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला शहर के बागोर थाना इलाके का है। 11 मई 2022 को इलाके में रहने वाली 24 साल की युवती का शादी बागोर में हुई थी।  कुकड़ी प्रथा के तहत शादी के बाद लड़की का वर्जिनिटी टेस्ट किया गया, लेकिन वह टेस्ट पास नहीं कर पाई। उसके पति और ससुराल वालों ने टेस्ट पास न कर पाने का कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि शादी से पहले उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह बात पता चलते ही ससुराल वाले भड़क गए। पति औरे सास ने लड़की के साथ जमकर मारपीट की।


शादी के आठ दिन बाद 18 मई को लड़की के सुसराल वालों ने भादू माता मंदिर में समाज की पंचायत बुलाई गई। जिसमें लड़की के परिवार वालों को भी बुलाया गया। पंचायत में लड़की वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने की बात हुई तो उसके परिवार वालों ने बताया कि शादी के पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। उस दौरान इसकी रिपोर्ट भी सुभाष नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। उस पंचायत ने कोई फैसला नहीं दिया, लेकिन 31 मई को एक बार फिर पंचायत बुलाई गई। जिसमें पंच-पटेलों ने तुगलकी फरमान सुना दिया। पंचायत ने लड़की और उसके परिवार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कहा कि इस रकम से अनुष्ठान किया जाएगा।

जुर्माने की रकम नहीं देने के कारण पांच महीने से लड़की के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आखिर उनकी प्रताड़ना से तंग आकर लड़की और उसके परिवार वालों ने बागोर थाने में केस दर्ज कराया। पीड़िता की ओर से शनिवार रात दर्ज कराई गई एफआईआर में पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है शुरुआती जांच में मामला सही पाया गया है। केस की जांच की जा रही है।

हैरानी की बात यह भी है कि इसी कुकड़ी प्रथा के चलते आरोपी ससुराल पक्ष की एक बेटी आत्महत्या कर चुकी है। करीब एक साल पहले कुकड़ी प्रथा के तहत किए गए वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई थी। प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी थी। उस समय आरोपी परिवार इस प्रथा का विरोध कर रहा था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *