Nirbhik Nazar

कांग्रेस नेता हरपाल साथी ने थामा भाजपा का दामन, 100 से अधिक लोग भी हुए BJP मे शामिल

देहरादूनहरिद्वार के कांग्रेस नेता हरपाल साथी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक ने पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। हरपाल साथी के साथ सौ से अधिक लोग भी भाजपा में शामिल हुए। इसे हरिद्वार पंचायत चुनाव के समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रलोभन में आकर न करें वोट, विवेक का करें इस्तेमाल

वहीं हरिद्वार त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस दिन-रात एक कर रही है। साथ ही गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की बैठक भी ले रही है। संदेश दिया जा रहा है कि मतदान को लेकर किसी प्रलोभन में न आएं, निष्पक्ष रूप से अपने मत का प्रयोग करें।

पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चहल-पहल बढ़ गई है। ग्रामीण अलग-अलग खेमों में बंटे दिखाई दे रहे हैं। गांवों में आपसी विवाद चुनाव में संघर्ष का रूप न ले ले, इसे लेकर पुलिस ग्रामीणों की बैठकें ले रही है। वहीं रुड़की कोतवाली में 87 लाइसेंसधारियों ने शस्त्र जमा कराए। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार देर शाम और रविवार को कई गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कोई भी ग्रामीण किसी प्रत्याशी या फिर उसके समर्थक पर किसी भी मामले को लेकर कोई छींटाकशी न करें। यदि कोई प्रत्याशी व उसका समर्थक शराब या फिर कुछ और बांटता है तो उसकी शिकायत पुलिस से करें। उनकी शिकायत को गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस तत्काल ऐसे मामलों में कार्रवाई करेगी। पुलिस ने ब्रह्मपुरी, बेलडा, जलालपुर, जौरासी आदि गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक की।

रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग न हो सके, इसके लिए लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने के लिए अभियान चला रही है। यदि कोई लाइसेंसधारी शस्त्र जमा नहीं कराता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उसके लाइसेंस की निरस्त किए जाने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *