Nirbhik Nazar

गैर-भाजपाई सरकार बनी तो देश के सभी किसानों को मुफ्त बिजली – KCR का बड़ा ऐलान

निजामाबाद: अगले लोकसभा चुनावों में विपक्षी दलों का एकजुट करने की कोशिश में जुटे तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव ने बड़ा ऐलान किया है। निजामाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए KCR ने कहा कि यदि 2024 में केंद्र में गैर-भाजपाई सरकार बनी तो देश के सभी किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। विपक्ष को एक जुट करने के लिए KCR लगातार कवायद कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने पटना का दौरा किया था कि एनडीए से अलग होने वाले नीतीश कुमार से मिला थे। इस बीच, दिल्ली में भी हलचल तेज है। नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। नीतीश ने एक बार फिर दोहराया कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उनकी कोई लालसा नहीं है। वे चाहते हैं कि विपक्ष एकजुट हो।

राहुल गांधी और नीतीश कुमाक की मुलाकात पर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार को कांग्रेस के समर्थन के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। 2024 के चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई, ठोस चर्चा जारी है। दोनों नेताओं ने समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लाने की संभावना पर चर्चा की।

अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं बना तो टूट सकती है कांग्रेसः प्रमोद तिवारी

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने गांधी परिवार से ही पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही है। उन्होंने गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में टूट होने की आशंका जताई है। सोमवार को जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है, जो भी चाहे नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। लेकिन, मेरी व्यक्तिगत राय है कि गांधी परिवार को ही पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से बने, क्योंकि ऐसा नहीं होगा तो विखंडन हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा निकालने की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि एक आदमी ने इस देश को बहुत सपने दिखाए, लेकिन दो बड़े उद्योगपतियों को छोड़कर किसी के सपने पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। दोनों के बीच बहुत सी समानता है। पैसों के बल और केंद्रीय एजेंसियों के दम पर सरकार गिराने का खेल चल रहा है। आठ साल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *