Nirbhik Nazar

कैमूर में दूसरी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, सदर अस्पताल में तोड़ा दम

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भभुआ/कैमूर। कैमूर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसको लेकर कैमूर डीएम द्वारा 10 जुलाई से 17 जुलाई तक भभुआ शहर व मोहनियां नगर क्षेत्र में लॉक डाउन लगा दिया गया है। लेकिन इस बीच शुक्रवार की सुुुबह कैमूर में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद कैमूर में कोरोना वायरस से दूसरी मौत हो गयी है। कोरोना संक्रमित मरीज सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी 65 वर्षीय वृृध्द बताया जाता है। जो वर्तमान में शहर के वार्ड 12 में रहता था। जिसका भभुआ में फर्नीचर की दुकान भी है।


मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिजन बनारस के हेरिटेज हास्पिटल ले गए थे। जहां चिकित्सक द्वारा कोरोना की जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आया। जिसके बाद चिकित्सकों ने मरीज को आइसोलेट होने की बात कही थी। तब परिजन मृतक को लेकर भभुआ अपने घर चले आए और आइसोलेट हो गए। एक दिन पूर्व चिकित्सक ने फोन पर हालचाल लिया था तो कुछ स्वस्थ बताया गया था। 


लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गयी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तब परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने गया मेडिकल अस्पताल के रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में ही एंबुलेंस पर बैठाने के दौरान कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव को किट में पैक कराया गया।


गौरतलब है कि 3 जुलाई को भभुआ शहर 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की गया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उक्त महिला भी कोरोना पॉजिटिव थी और उसे गंभीर अवस्था में गया रेफर किया गया था। कैमूर में अब तक दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी है। जिसके बाद कैमूर में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल होने लगा है।


कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 224

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले में अब तक 6076 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें 5667 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। अभी 409 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 224 तक पहुँच गया है। वहीं दो मरीजों की मौत हो गई है। अब तक 211 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अभी 17 केस एक्टिव है। भभुआ में 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज व आइसोलेट कराया गया हैं और एक का गया में इलाज किया जा है। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *