Nirbhik Nazar

नड्डा से मिलने दिल्ली मे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड मे चर्चाओं का बाज़ार गर्म

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उनकी नड्डा से बुधवार को भेंट हो सकती है। इस बीच वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं से भेंट की। सियासी दिग्गजों की मेल मुलाकात और दौड़धूप के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। इन्हें भर्तियों को लेकर गरमाए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि पंचायत चुनाव की तैयारी के मद्देनजर वित्त मंत्री ने पार्टी नेताओं से मुलाकात की है। मंगलवार को सियासी हलकों में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली दौरे पर जाने की चर्चाएं गरमाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसकी पुष्टि भी की।

उन्होंने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का समय लिया है। बुधवार को उनकी भेंट होगी। इसे उन्होंने शिष्टाचार भेंट करार दिया, हालांकि मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की संभावना से इनकार नहीं किया। उधर, प्रदेश पार्टी मुख्यालय में शाम के समय वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन से भेंट की। सियासी हलकों में वित्त मंत्री की मुलाकात को विधानसभा में भर्ती प्रकरण से उपजे हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *