Nirbhik Nazar

पंचायत चुनाव से पहले BJP का कुनबा बढ़ा: BSP के जिलाध्यक्ष रविंद्र पनियाला सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल, जानिए कब होगा चुनाव और कब आएंगे नतीजे ?

देहरादूनः हरिद्वार पंचायत चुनाव से पहले भाजपा लगातार हरिद्वार में विपक्षी दलों के नेताओं को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलवा रही है. इसी कड़ी में बुधवार को कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने बसपा में बड़ी सेंधमारी की है. हरिद्वार बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र पनियाला ने बसपा का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है. रविंद्र पनियाला जिले के कद्दावर गुर्जर नेता भी हैं. रविंद्र पनियाला के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है. इस दौरान भाजपा में शामिल रविंद्र पनियाला व अन्य लोगों ने कहा कि वह और अधिक ऊर्जा के साथ भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे.

जिलाध्यक्ष रविंद्र पनियाला सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दोनों नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है. आने वाले समय में कुछ और नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं. हालांकि, इन दोनों नेताओं के संगठन में आने से पार्टी को और अधिक बल मिलेगा. साथ ही कहा कि इन दोनों नेताओं से उम्मीद है कि यह अपनी पूरी शक्ति और ताकत के साथ पार्टी को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

44 जिला पंचायत सदस्य का होगा चुनाव

हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के लिए चुनाव होने हैं जिसमें 44 जिला पंचायत सदस्य, 318 ग्राम प्रधान और 221 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा. इस बीच नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेने पहुंच रहे प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला. एडीएम बीर सिंह बुद्धियाल ने बताया कि आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 8 सितंबर तक जारी रहेगी. पूरे चुनाव क्षेत्र को 17 जोन और 138 सेक्टरों में बांटा गया है. वहीं हरिद्वार के सीओ (सिटी) मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में समर्थकों के साथ प्रत्याशी पहुंच रहे हैं जिसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

28 सितंबर को जारी किए जाएंगे नतीजे

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना सितंबर की शुरुआत में जारी कर दी गई है. शहरी क्षेत्र को छोड़कर शेष जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है. चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक 9 से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. प्रत्याशी 12 सितंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. हरिद्वार में 26 सितंबर को मतदान होगा और 28 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *