Nirbhik Nazar

सोनिया गांधी के इमोशनल लेटर की हो रही तारीफ, पढ़िये सोनिया गांधी का लिखा खत…

नई दिल्ली :  7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो चुकी  है। राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है। यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर 3570 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इससे पहले सोनिया गांधी ने एक इमोशनल लेटर लिखा है… जिसकी पूरे देश में जमकर तारीफ हो रही है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनियां गांधी ने पत्र लिखकर इस यात्रा को संबोधित किया है। अपने पत्र में सोनिया ने यात्रा में शामिल नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं खुद शामिल न होने पाने की असमर्थता के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

पढ़ें सोनिया गांधी का ये पत्र….

नमस्कार।

ऐसे समय, जब कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू हो रही है। तब इलाज और मेडिकल जांच के कारण में आप लोगों के बीच व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हूं। इस असमर्थता के लिए मुझे खेद है। शानदार विरासत वाली हमारी महान पार्टी कांग्रेस के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है। मुझे विश्वास है कि इससे हमारे संगठन का कायाकल्प होगा। भारतीय राजनीति के लिए यह पल परिवर्तनकारी साबित होगा। मैं विशेष तौर पर अपने उन 120 सहयोगियों को बधाई देना चाहती हूं, जो लगभग 3600 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा को पूरा करेंगे। यात्रा कई राज्यों से गुजरेगी और इसमें हजारों नए लोग शामिल होंगे, उन्हें भी मेरी तरफ से शुभकामनाएं। वैचारिक और आत्मिक रूप से मैं हमेशा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल रहूंगी। निश्चित ही मैं यात्रा को आगे बढ़ते हुए लाइव देखूंगी। तो आइए हम संकल्प लें, एकजुट हों और अपने कर्तव्यों पर दृण रहें। जय हिंद…।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *