नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर नागरिक से कर्तव्य पथ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा देखने की अपील की है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने सभी को खुला निमंत्रण दिया है। कल कर्तव्यहपथ का उदघाटन और नेताजी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद श्री मोदी ने कहा कि कर्तव्यथपथ के विकास में भविष्यि का भारत देखा जा सकता है। उन्हों ने कहा कि कर्तव्यकपथ की ऊर्जा लोगों को भारत के लिए नया दृष्टिकोण और नया विश्वानस देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित ड्रोन शो अगले तीन दिन तक होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से इसे देखने और इसके फोटो खींचने तथा हैशटैग कर्तव्य्पथ के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आग्रह किया।

दिल्लीय मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी आज से कर्तव्यापथ देखने के इच्छुाक लोगों के लिए निशुल्क बस सेवा उपलब्ध- कराएगी। ये इलेक्ट्रि्क बसें- भैरों मार्ग, राजघाट, पालिका पार्किंग के निकट कनॉट प्लेपस और जवाहर लाल नेहरू स्टेगडियम से मिलेंगी। बसें यात्रियों को मेजर ध्याटनचंद नेशनल स्टेरडियम के गेट नं० एक के सामने उतारेंगी। वहां से कर्तव्य पथ तक पैदल जाना होगा।
दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि बस शाम पांच बजे से नौ बजे यात्रियों को लेंगी। यह सुविधा शुरू में केवल एक सप्ताह के लिए उपलब्धन होंगी। इन मार्गों पर कुल 12 बसें चलाई जाएंगी।