Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने दिए निर्देश, परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार कर भर्ती परीक्षा शुरू करे आयोग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 भर्तियां लोक सेवा आयोग करेगा। उन्होंने परीक्षाओं का जल्द कैलेंडर तैयार कर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी विभागों को निर्देशित किया कि वे खाली पदों का ब्योरा तैयार करें, ताकि उनकी भर्ती के लिए भी एडवांस कैलेंडर जारी हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार करीब 7000 पदों की भर्ती परीक्षाएं लोकसेवा आयोग को सौंपी गई हैं।


जिनमें अलग-अलग चरणों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, लेकिन चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। सभी परीक्षाएं जिनमें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन लिए हैं, उनमें लोक सेवा आयोग की परिधि में जाने के बाद पुन: विज्ञप्ति प्रकाशित करने की दशा में अभ्यथियों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा जाएगा।

युवाओं का मनोबल बनाए रखने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र से शीघ्र परीक्षाएं कराकर युवाओं को नौकरी देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। युवा बेरोजगारों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धी माहौल देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *