Nirbhik Nazar

ब्लॉगर बॉबी कटारिया की अब संपत्तियां होंगी जब्त, कोर्ट ने जारी किया कुर्की नोटिस 

देहरादून: सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने एवं नोटिस पर भी पेश न होने के मामले में ब्लॉगर बॉबी कटारिया का कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिया है। वारंट को उसके घर पर चस्पा करने के लिए कैंट पुलिस रवाना हो गई है। वह अब भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। देहरादून पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। विगत 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का किमाड़ी मार्ग पर सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर बनाया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। इस मामले में उसे कई बार नोटिस जारी किए गए। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला था। उस पर डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर दून पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *