Nirbhik Nazar

झपट्टामार साली की करतूत: जीजा की बाइक के पीछे बैठकर करती थी लूट, CCTV VIDEO से हुआ पर्दाफाश…

लखनऊः  देश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से लूट, हत्या बलात्कार जैसी घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि लखनऊ पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने एक युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि गिरफ्तार आरोपी जीजा साली हैं। वहीं, पुलिस को आरोपियों की करतूत का सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पीजीआई थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों जीजा साली हैं और दोनों चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। बताया गया कि आरोपी मो. आसिफ बाइक चलाता था और पीछे बैठी साली राधा चलती बाइक में ही महिलाओं की चेन लूट लेती थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरेापी आसिफ ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह बाइक चलाता था और राधा चेन लूट करती थी। दोनों ने आठ वारदातों को अंजाम दिया है। लूटे गहनों को राह चलते लोगों को बेच देते थे। इसके लिए राहगीरों को मुसीबत में फंसे होने का झांसा देते थे। बता दें कि आसिफ 2016 में पारा के बाल संरक्षण गृह से फरार होने के बाद से लूट की वारदात कर रहा था। पारा थाने में आसिफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से पारा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *