Nirbhik Nazar

उत्तराखंड पुलिस पर हुए, धामी मेहरबान, कर दिया ये बड़ा ऐलान…

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पुलिस सेवा में ‘अतिरिक्त एसआई’ का नया पद सृजित करने के निर्देश दिए हैं. इससे जवानों को पदोन्नति के अधिक अवसर मिलेंगे. सीएम ने एडिशनल एसआई के 1750 नए पद सृजित करने के आदेश दिए हैं. नये पदों पर ग्रेड पे  4200 होगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है । पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि,”पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।”

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *