Nirbhik Nazar

माँ-बाप ने पढ़ने भेजा स्कूल, मास्टर ने धुलवाया शौचालय ! VIDEO VIRAL

बलिया: कभी-कभी कुछ ऐसी वीडियो और तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देख कर ऐसा लगता है कि क्या सच में हमारे देश में विकास हो रहा है। हमारे देश में बहुत से ऐसे सरकारी स्कूल है जिनकी हालत काफी चिंता जनक बनी हुई है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी हमें आए दिन सरकारी स्कूलों के ऐसे ही वीडियो देखने को मिलते हैं। जिनमें कहीं टीचर का रवैया अच्छा नहीं होता, तो कहीं पर स्कूल की व्यवस्था ही चरमरा रही होती है। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख कर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

बताया जा रहा है कि वायरल हो रही यह घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) की है। यहां के प्राथमिक स्कूल के बच्चों की शौचालय साफ करते हुए एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग गुस्से में आ गए हैं और उन्होंने स्कूल प्रशासन से लेकर स्कूल के प्रिंसिपल तक के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video)  में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे शौचालय की सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि एक शख्स उन्हें डांटता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर अपनी प्रतिकियां भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर हर काम में दिक्कत होती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *