Nirbhik Nazar

महाराष्ट्र कैडर की रिटायर IAS मैरी नीलिमा केरकेट्टा होंगी JPSC की पहली महिला अध्यक्ष

रांची: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त पदाधिकारी मैरी नीलिमा केरकेट्टा को झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्ति नियुक्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश कार्मिक विभाग को दिए हैं। इसपर कैबिनेट की भी स्वीकृति ली जाएगी। नीलिमा जेपीएससी की पहली महिला अध्यक्ष होंगी।

1994 बैच की आइएएस रह चुकी हैं नीलिमा

नीलिमा केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की आइएएस अधिकारी रही हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव तथा महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल में सीईओ आदि के पद पर कार्य कर चुकी हैं। पांच साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी थीं। इन्होंने झारखंड में भी प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, पर्यटन, कला संस्कृति सहित कई विभागों में पदस्थापित रह चुकी हैं।

रांची की रहने वाली हैं नीलिमा केरकेट्टा

रांची के कांके निवासी नीलिमा के पिता डा. आर केरकेट्टा जानेमाने कृषि वैज्ञानिक थे जो बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं। इधर, जेपीएससी में अध्यक्ष की नियुक्ति होने से लंबित परीक्षाओं शीघ्र आयोजित हो सकेंगी।

अध्यक्ष नहीं रहने से बहालियां नहीं हो रही थीं

बता दें कि लगभग दो माह से अध्यक्ष के पद रिक्त होने के कारण परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पा रहा था। वहीं, सहायक अभियंताओं की नियुक्ति को लेकर हुई परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हो पा रहा था। बता दें कि अमिताभ चौधरी की आयु 62 वर्ष होने के बाद जेपीएससी में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *