नई दिल्ली: गोवा में पार्टी के 11 विधायकों में से 8 ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके चलते अब 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के अब तीन ही विधायक बचे हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा कि हम पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। ‘कांग्रेस छोडो, बीजेपी को जोड़ो’। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के आठ विधायक बिना किसी शर्त के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंत शेत तानावड़े के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि आठ विधायकों के आने के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
I welcome the 8 MLAs who have joined BJP today… Congress started the 'Bharat Jodo Yatra', but I think 'Congress Chhodo Yatra' started in Goa. People from across the country are leaving Congress & joining BJP: Goa CM Pramod Sawant https://t.co/J3oBgfKQr6 pic.twitter.com/poK8WAqsae
— ANI (@ANI) September 14, 2022
सावंत ने कहा, आज के घटनाक्रम के साथ ही भाजपा के पास 33 विधायकों (महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के दो और तीन निर्दलीय विधायकों समेत) का समर्थन हो गया है। कांग्रेस के विधायक बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं।’ सावंत ने चुटकी लेते हुए कहा कि गोवा से ‘कांग्रेस छोड़ो यात्रा’ शुरू हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा अगले चुनाव में गोवा की दूसरी लोकसभा सीट भी जीत लेगी। गोवा की दो लोकसभा सीटों में एक सीट भाजपा जबकि दूसरी कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा, 2024 के चुनाव में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 से अधिक सांसदों के समर्थन से दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।’’

कांग्रेस को यह झटका ऐसे वक्त में लगा है, जब राहुल गांधी की लीडरशिप में पार्टी तमिलनाडु से जम्मू- कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। ऐसे में गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने और फिर 8 विधायकों की टूट ने उसे करारा झटका दिया है। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 विधायक हैं।