Nirbhik Nazar

दूल्हनिया लेने गया था दूल्हा, दुल्हन वालों ने बना दिया मुर्गा, बरातियों की भी अटक गई सांस! पढ़ें पूरा मामला

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे को भीड़ ने बंधक बनकर पीटते हुए मुर्गा बना रखा है. दरअसल, ये घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के परासौली गांव की बताई जा रही है, जहां दो दिन पहले 10 सितम्बर को शामली जनपद के कांधला निवासी जहांगीर दूल्हा बन बारात लेकर आया था. लेकिन इसी दौरान दूल्हे जहांगीर  की पहली पत्नी ने यहां पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया. जिसके बाद गुसाए दुल्हन पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बारात को बंधक बनाकर दूल्हे की पिटाई करते हुए उसे मुर्गा बना दिया.

इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. दुल्हन के भाई का आरोप है कि इस जहांगीर की पहले से दो शादी हुई थी. वह इस बात को छिपाकर उसकी बहन से तीसरी शादी करना चाह रहा था. वहीं पुलिस ने भी इस मामले की शिकायत मिलने पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया. इस मामले की जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया की 10 सितम्बर की घटना है. एक युवक दूसरी शादी करने के लिए पहुंचा था. इस दौरान वाद-विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई थी. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *