Nirbhik Nazar

दर्दनाक: कुत्ते को घर से बाहर निकालने को लेकर हुआ विवाद, माँ और बेटी ने दे दी जान, पढ़ें पूरा मामला…

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अनोखा मामला देखने को मिला है। जहां एक घर में माँ और बेटी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुँच गई और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी।  मामले की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि घर में पालतू कुत्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बहु को कुत्ते से एलर्जी थी। जिसके बाद बहु ने अपने पति और सास-ससुर से कुत्ते को घर से निकालने के लिए कहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। इससे दुखी होकर उसने अपनी 13 साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। महिला एक गृहिणी थी और उसकी बेटी एक निजी स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा थी।

घर में अक्सर विवाद होता रहता था

पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला सांस की बीमारी से पीड़ित थी और डॉक्टर ने उसे कुत्तों से दूर रहने की सलाह दी थी।  मृतक महिला ने अपने पति और सास-ससुर से कई बार कुत्ते को हटाने की गुहार लगाई थी, लेकिन कुत्ते को घर से नहीं हटाया गया।  जिससे घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *