Nirbhik Nazar

फिर लगेगा झटका ! कांग्रेस छोड़ सकते है पार्टी के वरिष्ठ नेता, भारत जोड़ो यात्रा पर दिया बड़ा बयान…

नई दिल्ली: कांग्रेस में आए दिन कोई ना कोई सियासी हलचल होते रहती है। पिछले दिनों गोवा में कांग्रेस के 8 विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। इसी क्रम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, जिसका नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे है। अब इस यात्रा से भी जुड़ी हुई बड़ी खबर आ रही है, जहां कश्मीर मामलों में पार्टी के मजबूत साथी माने जाने वाले कर्ण सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल, सिंह की ये नाराजगी ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और इसका अंत कश्मीर में ही होगा।  सबसे बड़ी बात ये भी हैं की कश्मीर में अगले साल चुनाव होंगे और पार्टी वहां अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहती है। बता दें, कर्ण सिंह के नाराजगी की जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक वो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण न मिलने पर निराश है।

कांग्रेस के कई नेताओं ने पहले भी की थी ये शिकायत 

इसी के साथ कर्ण सिंह ने पार्टी आलाकमान पर ये तक आरोप लगाया है कि अब कांग्रेस को उनकी जरुरत नहीं है, इसलिए उन्हें तवज्जों नहीं दी जाती है। सिंह ने अपने बयान में कहा , ‘ मैंने सदा पार्टी को अपना माना है।  हमेशा पार्टी के साथ खड़ा रहा हूं , लेकिन, कुछ वर्षों से अपने आप को पार्टी से अलग पाता हूं। ऐसा लगता है कि उन्हें अब मेरी जरूरत नहीं है।’ हम आपको बता दें, कर्ण सिंह अकेले ऐसे नेता नहीं है, जिसे कांग्रेस से ऐसी कोई शिकायत हुई है।  सिंह से पहले गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, अश्विनी कुमार, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं ने भी कुछ ऐसा ही कहा था। बहरहाल, अब राहुल गांधी इसपर क्या बोलते है ये देखना दिलचस्प होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *