Nirbhik Nazar

यहाँ दुल्हन नहीं, शादी के बाद 2 लाख लेकर हो गया दूल्हा फरार, मोबाइल से परवान चढ़ा था प्यार…

समस्तीपुर: बिहार में प्रेम-प्रसंग के अजीबो ग़रीब मामले सामने आते रहते हैं। कहीं पकड़ौआ विवाह तो कहीं प्रेमी जोड़े की लोगों द्वारा करवाई गई शादी। पुलिस थाना में प्रेमी जोड़े की शादी। बिहार में प्रेम-प्रसंग के ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। वहीं एक मामला ऐसा आया है जिसे पढ़ने के बाद आप कहेंगे यह कैसा प्यार है। दरअसल समस्तीपुर की एक युवती को रॉन्ग कॉल से मोहब्बत हुई। प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। रात में शादी हुई सुबह दूल्हा फरार हो गया। समस्तीपुर की 23 वर्षीय युवती रानी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह अपने परिजन को फोन कर रही थी। इसी दौरान रॉन्ग कॉल के ज़रिए ओडिशा के 35 वर्षीय युवक जसीम ( बाबू साहेब उर्फ ललन) से बात हुई । रॉन्ग नंबर के ज़रिए हुई दोस्ती मोहब्बत में तब्दील हुई। प्यार इतना ज़्यादा गहराया कि दोनों की शादी भी हुई लेकिन लड़का धोखा देकर फरार हो गया।

प्रेमी जोड़े ने शादी करने का किया फ़ैसला

रानी और ललन का प्रेम परवान चढ़ता गया और फिर दोनों ने शादी करने की ठानी। रानी के कहने पर युवक ललन कई बार समस्तीपुर आया और रानी से मुलाक़ात भी की। इसके बाद ललन ने युवती को शादी करने की बात कही जिस पर युवती राज़ी हो गई। फिर प्रेमी ललन ने कुछ लोगों को अपना रिश्तेदार बताते हुए लड़की के परिजनों से मुलाक़ात करवाई। प्रेमिका से बताया कि यह लोगो उनके परिवार वाले हैं। एक बड़े भाई और दूसरे सभी लोग रिश्तेदार हैं।

पोखरैरा गांव में बारात लेकर पहुंचा आरोपी

लड़की के घर वालों से रिश्तेदारों के मिलवाने के बाद शादी की तारीख तय की गई। बाज़ाब्ते रस्म की अदाएगी हुई। उसके बाद शुक्रवार की रात में ललन कुछ रिश्तेदारों को बाराती बनाकर रानी के गांव पोखरैरा पहुंचा। बताया कि बाबा की तबियत खराब है इसलिए वह नहीं आ सके। फिर दोनों का निकाह हुआ। शादी का पूरा प्रोग्राम हुआ। निकाह के बाद लड़की ने कानूनी प्रक्रिया से कोर्ट मैरिज की भी वात कही जिस पर प्रेमी ललन राज़ी हो गया।

कोर्ट में बेहोश हुई लड़की पहुंची अस्पताल

शनिवार के दिन दोनों का कोर्ट में विवाह होना था। शनिवार को रानी कोर्ट मैरिज करने समस्तीपुर कोर्ट पहुंची। कानूनी प्रकिया से शादी होती ही की उससे पहले क़रीब 15 लोग पहुंचे और ललन को साथ लेकर फरार हो गए। लड़की को लगा कि किसी काम से वह रिश्तेदारों से मिलने गया है, थोड़ी देर में आ जाएगा। लड़की अपने पति का इंतज़ार करते रही। जब वह नहीं आया तो लड़की सदमें से कोर्ट मे ही बेहोश हो गई। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

धोखा देकर फरार हुआ युवक

इस पूरे मामले में रानी के परिजनों ने कहना है कि ललन ने दहेज के नाम पर लड़की के घर वालों से पहले ही दो लाख रुपये ले लिए थे। उसने जान बूझकर दहेज़ का रुपया लेकर फरार होने के लिए यह साज़िश रची और धोखा देकर फरार हो गया। आरोपी युवक विभूतिपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *