Nirbhik Nazar

दुल्हन करती रही इंतज़ार, दूल्हा हो गया था सुहागरात पर फरार, अब कोर्ट ने सुनाया ये फैसला…

मुंबईः  दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 7 साल कैद की सजा सुनाई है, साथ ही 15000 रुपए जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट में पीड़िता ने जो सबूत पेश किए थे, वो सही पाया गया और इसी के आधार कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला 2010 का है, जब एक युवक और कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की के बीच प्यार हो गया। प्यार में पड़े दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने साल 2015 में शादी भी कर ली, लेकिन इससे पहले भी कहानी है।

पीड़िता ने बताया कि प्यार में पड़ने के बाद आरोपी ने कई बार अलग-अलग होटल में ले जाकर कई बार अपनी हवस पूरी की। वहीं, जब बात शादी की आई तो वह मुकरने लगा। लेकिल जब लड़की ने दबाव बनाया तो वह मैरिज ब्यूरो के सहारे शादी करने के लिए राजी हो गए और दोनों ने शादी कर ली।

वहीं, शादी के बाद आरोपी हनीमून बनाने युवती को एक होटल में लेकर गया, जहां वह युवती को छोड़कर फरार हो गया। युवती आरोपी युवक को खोजती रही, लेकिन वह नहीं मिला। अंततः युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *