Nirbhik Nazar

मदरसों के सर्वे पर शिवपाल यादव बोले- अगर सर्वे हो रहा है तो सभी स्कूलों का भी हो

एटा: पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में और हिंदुस्तान में जो हो रहा है, अच्छे हालात नहीं हैं. किसानों, नौजवानों और मुसलमानों के सामने दिक्कतें हैं. नौकरशाही की मनमानी चल रही है. आज नौकरशाही सरकार के भी नियंत्रण में नहीं है. हम जानते हैं कि आपके सामने परेशानियां हैं और उन परेशानियों को सुनने वाला कोई नहीं है. लेकिन समय परिवर्तनशील है.

लोकतंत्र को बचाना है, नौकरशाही को भगाना हैं

शिवपाल यादव ने आगे कहा कि इसीलिए हमने यदुकुल पुनर्जागरण मिशन बनाया है जिससे शोषितों, पीड़ितों की मदद करनी है. अन्याय कभी जीता नहीं है बल्कि हारा है. उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा, हम सबको इकठ्ठा कर रहे हैं. अब जितनी भी भ्रष्ट नौकर शाही है उसके विरोध मे आवाज उठानी है. लोकतंत्र को बचाना है नौकरशाही को भगाना हैं, यही नारा है. अब हम सब लोग सड़कों पर निकलेंगे, किसान, नौजवान और मुसलमान को एक करेंगे. अगर जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे.

मदरसों के सर्वे को लेकर ये कहा

मदरसों के सर्वे पर उन्होंने कहा कि यदि सर्वे हो रहा तो सभी स्कूलों का हो. उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव और मेयर के सभी चुनाव लड़ेगी. महंगाई ती इतनी है कि लोगों के घरों मे चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है. जब उनसे पूछा गया कि क्या यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के माध्यम से समाजवादी पार्टी के वोट को लाना चाहते हैं. हम किसी को नहीं लाना चाहते, जो शोषित है पीड़ित है, वंचित है उनकी हम आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सपा को हमारी जरूरत कहां है? मैंने तो जब बोल दिया है कि सपा के साथ मुझे रहना ही नहीं है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *