Nirbhik Nazar

धामी ने किया था यूपी के सीएम से संवाद, खत्म हो गया उत्तराखंड का परिसंपत्ति विवाद…

देहरादून: सालों से घाटे में चल रहे उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए अच्छी खबर है. यूपी सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम को परिसंपत्तियों के बंटवारे के बकाया 100 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. करीब 19 साल बाद रोडवेज की परिसंपत्तियों के विवाद का पटाक्षेप हो गया. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ये जानकारी दी. उन्होंने इसके लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार भी प्रकट किया है.

दरअसल, बीते साल 18 नवंबर 2021 को यूपी के मुख्यमंत्री योगी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के बीच रोडवेज के बंटवारे के रूप में उत्तराखंड को 205 करोड़ रुपये देने पर सहमति बनी थी, जिसमें से 105 करोड़ रुपए पहले ही मिल चुके हैं. बाकी के 100 करोड़ रुपए यूपी सरकार ने अब जारी किए है.

बता दें कि उत्तराखंड में रोडवेज का गठन 2003 में हुआ था. इसके बाद से ही यूपी के साथ परिसंपत्तियों को लेकर विवाद चल रहा था. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस पैसे निश्चित तौर पर उत्तराखंड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *