Nirbhik Nazar

फर्जी सूची जारी कर युवाओं का मनोबल तोड़ रही कांग्रेस- BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी

देहरादून: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस नेताओं पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर फर्जी सूची जारी कर कांग्रेस युवाओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है। चौहान ने कहा कि यदि कांग्रेस के पास पेपर लीक मामले में कुछ बड़े नामों की संलिप्तता की जानकारी है तो उसे तुरंत जांच एजेंसियों से इसे साझा करना चाहिए। अन्यथा वह मीडिया के सामने बड़े-बड़े नाम शामिल होने का झूठा दावा कर जनता को दिग्भ्रमित न करे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार पर उठाए गए सवालों पर भी पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि आपदा आने पर मशीनरी ने युद्धस्तर पर कार्य किया। इसकी प्रशंसा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावितों के मध्य पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी तो कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी पर प्रदेश व देशभर में टूटी राजनीतिक आपदा से उसे राहत नहीं पहुंचा सकते।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *