Nirbhik Nazar

20 वर्षीय युवक का जानी दुश्मन बना साँप ! अब तक 6 बार डसा, खौफजदा है परिवार…तांत्रिक भी फेल…

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 20 वर्षीय युवक रजत चाहर की जान के पीछे एक खतरनाक सांप पड़ा हुआ है। पिछले 10 दिनों में बीती रात छठवीं बार सांप ने रजत पर फिर से हमला किया। रात को सोते समय सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटते ही रजत को करंट सा लगा। वह जोर-जोर से चीखने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग उसके कमरे में पहुंच गए। रजत के पैर से खून निकल रहा था। परिवार के लोगों ने तत्काल ही उपचार के लिए गांव के ही वैध को बुलाया। समय रहते रजत की जान एक बार फिर बच गई, लेकिन अब परिवार घर में घुसने से भी डर रहा है। आगरा के दक्षिणी बाईपास स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के मनकेड़ा गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक रजत चाहर स्नातक का छात्र है। परिवार के लोगों ने बताया कि रजत सोमवार की रात अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे सांप ने रजत को एक बार फिर से शिकार बनाते हुए उसके बाएं पैर में काट लिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद एक बार फिर गांव के ही वैद्य को बुलाया गया। रजत चाहर को रात में ही जड़ी बूटियां पिलाई गईं, इसके बाद रजत की तबीयत तो नहीं बिगड़ी, लेकिन परिवार के होश उड़े हुए हैं। परिवार के लोग आखिर इस रहस्यमई घटना के बाद काफी चिंतित हैं। रजत चाहर को इलाज के लिए तांत्रिक और बाईगीरों के पास लेकर घूम रहे हैं, लेकिन परिवार को अभी तक राहत मिलती नहीं दिख रही है। परिवार के दादा मांगीलाल चाहर ने मांग की है कि वन विभाग की टीम उनके घर में सर्च ऑपरेशन करे, जिससे उनके परिवार के लोगों को भय से मुक्ति मिल सके।

रजत के पिता राम कुमार चाहर ने बताया कि बेटे के बाएं पैर में ही सांप बार-बार डस रहा है। राम कुमार चाहर ने बताया कि 6 सितंबर को रजत रात 9 बजे घर के बाहर टहल रहा था। उसी समय बाएं पैर में सांप ने डस लिया। रजत चिल्लाया, उसने सांप को भागते देखा। देसी इलाज कराते हुए दवा दे दी। बाद में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो वहां बताया गया कि सर्पदंश के लक्षण नहीं हैं। 4 घंटे बाद उसे घर भेज दिया गया।

पिता ने बताया कि इसी बीच 8 सितंबर की शाम रजत घर के बाहर बाथरूम में पहुंचा तो उसी जगह सांप ने फिर डस लिया। इलाज के लिए आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव मुबारकपुर लेकर पहुंचे। वहां बाईगिरों से इलाज कराया। इसके बाद 11 सितंबर को घर के अंदर कमरे में, 13 सितंबर को बाथरूम में, 14 सितंबर को जूते पहनने वाली जगह  और 19 सितंबर को रात में सोते समय सांप ने डसा। हालांकि उसका स्वास्थ्य ठीक है।

साभार – AU

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *