Nirbhik Nazar

BJP महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने हरिद्वार मे की, महिला मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान प्रोग्राम मे शिरकत…

देहरादून : शिव लोक कालोनी रानीपुर रोड हरिद्वार में महिला मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम रखा गया जिसमें महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम , महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी प्रभारी ऋतु मित्रा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी  के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा  के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वृहद वृक्षारोपण एवम स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत उक्त कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता एवं महानुभाव बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे है ।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार जी,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, महामंत्री अनु कक्कड़ आदि महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  उपस्थित रहे । इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल द्वारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को जन्मदिन की बधाई भी दी गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *