Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे महिला ट्रैफिक पुलिस मे तैनात “बबली रानी” ने पुल से नीचे छलांग लगाकर पकड़ा मोबाइल चोर, हर जगह हो रही तारीफ…

हरिद्वार: आपने कई बार सुना होगा कि चोर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो जाते हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम हो जाती है, लेकिन आज एक महिला ट्रैफिक पुलिस ने अपनी जान की परवाह किए बिना पुल से छलांग लगाकर एक चोर को धर दबोचा. हालांकि, इस चोर के अन्य 6 साथी भागने में कामयाब रहे. वहीं, पुलिस आरोपी चोर से पूछताछ कर रही है. जानकारी अनुसार कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र में तैनात महिला ट्रैफिक पुलिस बबली रानी  की ड्यूटी वीआईपी घाट के पास हाईवे पर थी. दोपहर एक व्यक्ति दौड़ता हुआ पुलिसकर्मी बबली के पास आया और उसने कहा सामने जा रहे 7 युवकों ने उसका फोन निकाल लिया है. बबली ने उन लोगों को आवाज लगाई तो वे भाग खड़े हुए. वीआईपी घाट के पास स्थित पुल से इन सभी आरोपियों ने नीचे छलांग लगा दी.

वहीं, महिला पुलिस बबली ने भी अपनी जान की परवाह किए बिना उनके पीछे-पीछे पुल से नीचे छलांग लगा दी. इस दौरान महिला सिपाही ने एक आरोपी को धर दबोचा. महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया और इसकी सूचना रोड़ी बेलवाला चौकी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. कोतवाली हरिद्वार इंचार्ज ने कहा पकड़े गए आरोपी से उसके अन्य फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. ताकि, उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *