Nirbhik Nazar

पिरान कलियर दरगाह में फर्जी खादिमों पर होगी सख्त कार्रवाई…

हरिद्वार: रुड़की के पिरान कलियर दरगाह में फर्जी खादिमों की जायरीनों से अवैध उगाही के मामले पर एसडीएम ने सख्त कदम उठाया है। रुड़की एसडीएम विजयनाथ शुक्ला ने दरगाह प्रबंधक को चिन्हित कर फर्जी खादिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने दरगाह ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए आई कार्ड जरूरी होने के बात भी कही है।


रुड़की एसडीएम विजयनाथ शुक्ला ने उर्स मेले की व्यवस्थाओं को लेकर दरगाह कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। साथ ही सभी कार्यों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों से अतिक्रमण भी हटवाया गया है। वहीं दरगाह में फर्जी खादिम बनकर जायरीनों से अवैध उगाही करने वालों की शिकायत पर दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद को कार्रवाई करने के निर्देश भी रुड़की एसडीएम विजयनाथ शुक्ला ने दिये है।

आपको बतादे दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद ने बताया कि दरगाह का खादिम बताकर जायरीनों से अवैध उगाही करने वालों के खिलाफ एसडीएम रुड़की ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी दरगाह कर्मचारियों को अपना आईडी कार्ड लेकर ड्यूटी करने को भी कहा गया है। बिना आईडी कार्ड वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की जाएगी। दरगाह कर्मियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *